खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के बड़ागांव में बुधवार को डॉ. मनीष कुमार त्यागी की अध्यक्षता में जन जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में डॉ. मनीष त्यागी ने लोगों को बताया जनसंख्या नियंत्रण जागरूकता से होगा, जबरन नहीं। इस मुद्दे पर विभिन्न समाज के धर्मगुरुओं के सहयोग से सभी को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। परिवार कल्याण विभाग भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से इस दिशा में कार्य कर रहा है। जनसंख्या कम करके ही विकास अधिक किया जा सकता है। गोष्ठी में ग्राम प्रधान रीना त्यागी, आंगनबाड़ी रेखा, गीता, सुधा, दिनेश, बबीता, ममता, फार्मेसिस्ट चेतन कुमार आदि रहे।