फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छल से सीता का हरण कर ले गया रावण

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर में आयोजित रामलीला में शनिवार को सुर्पनखा की नाक कटना और सीता हरण की लीला का मंचन किया । स्वर्ण मृग के छल से राम लक्ष्मण पंचवटी से चले जाते हैं और लंकापति रावण सीता का हरण कर ले जाता है।
विज्ञापन

नगर में गांधी प्याऊ पर आयोजित रामलीला में शनिवार की रात्रि सुर्पनखा अपनी कटी नाक लेकर वह अपने भाई खर दूषण के पास जाती है। खर दूषण गुस्से में राम लक्ष्मण पर आक्रमण करते हैं और मारे जाते हैं। फिर सुर्पनखा अपने भाई लंकापति रावण के पास जाती है। क्रोधित रावण मामा मारीच की मदद लेता है। मारीज स्वर्ण मृग बनकर से राम को पंचवटी से दूर कर देता है। मारीच राम की आवाज में लक्ष्मण को मदद की पुकार लगाता है। सीता लक्ष्मण को जाने को कहती है। सीता के न मानने पर लक्ष्मण कुटी के चारों ओर रेखा बनाकर चला जाता है। रावण छल से सीता को हरण कर ले जाता है। रामलीला मंचन में नरेश शर्मा, दीपक शर्मा, मुकेश शर्मा, तरुण गुप्ता, पुष्पेंद्र कुमार, नवाब सिंह, प्रधान पुनीत शर्मा, डॉ. मनोज, सुनील रुहेला, प्रवेश शर्मा, अनिरुद्ध गौड़, राजू पांचाल, राजेंद्र यादव, प्रेमशंकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें