फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवी कला में छात्र छात्राएं जर्जर भवन में पढ़ते मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने क्षेत्र के छह प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित शिक्षकों एवं आंगनबाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षकों को ग्राम मवी कला स्थित जर्जर हाल प्राथमिक विद्यालय के भवन को ध्वस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार द्विवेदी शनिवार की सुबह करीब दस बजे क्षेत्र केे प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण करने पहुंचे। वह क्षेत्र के ग्राम नया सुभानपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे। वहां उन्होंने शिक्षकों ने बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। शिक्षकों को समय पर विद्यालय में पहुंचे और शिक्षा कीर गुणवत्ता में सुधार लाए। इसके बाद वह क्षेत्र के ग्राम सांकरौद में पहुंचे। जहां विद्यालय में आंगनबाड़ी अनुपस्थित मिली। साथ ही कुछ शिक्षक छुट्टी पर थे। उपस्थिति रजिस्टर में छुट्टी दर्ज नहीं मिली। इसके चलते उन्होंने नाराजगी जताई और वहां मौजूद शिक्षकों को फटकार लगाई । इसके बाद वह ग्राम मवी कला स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में पहुंचे। वहां उन्हें छात्र- छात्राएं विद्यालय के जर्जर हाल भवन में पढ़ते मिले। इसके चलते उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों को बच्चों को जर्जर हाल भवन में न पढ़ाने को कहा। साथ ही विद्यालय के जर्जर हाल भवन को शीघ्र ही तोड़ने को कहा। कई दौरान कई विद्यालयों में शिक्षक प्रबंध समिति का ब्योरा नहीं दे सके। उन्होंने शिक्षकों को प्रत्येक माह विद्यालय में मासिक बैठक करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें