02पीबीटीपी-7,8,9
बच्चों को कान्वेंट में पढ़ाने को मजदूरी कर रहे ग्रामीण
क्रासर...
किसी आदर्श ग्राम पंचायत से कम नहीं है पिपरा वाले
क्रासर...
कृषि भूमि रकबा कम होने के बाद भी विकास में नबंर वन है ग्राम पंचायत
अमर उजाला महाचौपाल
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। ग्राम पंचायत पिपरा वाले किसी आदर्श ग्राम पंचायत से कम नहीं है। 80 फीसदी शिक्षित परिवार वाला यह गांव में एकता की भी मिशाल है। हर बिरादरी के लोग एक दूसरे के सुख दुख में शामिल होते हैं। सभी मिल कर रहते हैं और अधिकांश ग्रामीण शिक्षित हैं, लिहाजा विकास के दृष्टिकोण से आसपास के अन्य गांवों से इसकी तस्वीर अलग है। अधिकांश गलियां सीसी रोड युक्त हैं। नालियां पक्की हैं। रात में स्ट्रीट लाइटों से गांव जगमगाता है। सभी मजरों में कूढ़े दान लगे हुए हैं। ग्राम पंचायत में कृषि रकबा कम होने के बाद भी ग्रामीण मेहनत मजदूरी कर अपने बच्चों को कान्वेंट स्कूलों में शिक्षा दिला रहे है। गांव में मुख्य रूप से लोग गन्ने की फसल करते हैं।
विकास खंड ललौरीखेड़ा की 5000 से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायत पिपरा में तीन मजरे हैं। इनमें पिपरा भगू, पिपरा वाले, पिपरा वाले नंबर एक शामिल हैं। ग्राम पंचायत में 1485 मतदाता हैं। आसाम हाईवे के किनारे बसी इस ग्राम पंचायत में घुसते ही आरसीसी की सड़क दिखाई दी। गांव के 90 फीसदी घरों में शौचालय बने हुए हैं। जो रह गए हैं उनके लिए भी प्रधान प्रयास कर रहे हैं। इस ग्राम पंचायत में कृषि भूमि का रकवा काफी कम है। लोग मेहनत मजदूरी पर ही निर्भर है। खास बात तो यह है कि ग्रामीण मेहनत मजूदरी पर निर्भर होने के बाद भी अपने बच्चों को शहरों के कांवेंट स्कूलों में शिक्षा दिला रहे है। इससे गांव में 80 प्रतिशत बच्चे शिक्षित हैं। विकास की बात करें तो ग्राम प्रधान के मुताबिक पिछले ढाई साल में लगभग ग्राम पंचायत में 18 लाख से विकास कार्य कराए हैं। 25 लाख की कार्य योजना का प्रस्ताव भेज चुकीं है।
सूरत-ए-हाल
5000 कुल आबादी
1485 कुल मतदाता
600 मीटर सीसी रोड
800 मीटर सीसी रोड प्रस्तावित
17 इंडिया मार्क हैंडपंप
-384 शौचालय बनें हैं
-84 शौचालय प्रस्तावित
-17 प्रधानमंत्री आवास बने
-12 प्रधानमंत्री आवास प्रस्तावित
-3 प्राथमिक विद्यालय
-2 पूर्व माध्यमिक विद्यालय
-1 नंद घर (आंगनबाड़ी केंद्र)
02पीबीटीपी-10
वर्जन-
जिस उम्मीद से गांव वालों ने मुझे प्रधान चुना है, उसी उम्मीद के साथ विकास कार्य कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। ग्राम पंचायत में अधिकांश सड़कें व पानी की नाली पक्की करवा दी गई हैैं, जो कार्य बच गए हैं उसे भी पूरा कराएंगे। विकास के लिए 25 लाख की कार्य योजना का प्रस्ताव भी दिया है। ताकि गांव का चौमुखी विकास हो सके।
गायत्री देवी, ग्राम प्रधान