खेकड़ा। शनिवार की शाम तीन बजे उपजिलाधिकारी आशीष कुमार एवं नगर पालिका खेकड़ा की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान ने नगर पालिका की टीम के साथ खेकड़ा नगर के बाजार में पॉलिथीन बैन अभियान चलाया। । अभियान के चलते दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान नीरज शर्मा, अनुज धामा, महबूब अली, अमरीश कुमार, महेंद्र सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे।