फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैनाती प्राथमिक विद्यालय में, पहुंच रहे हैं डायट में

विज्ञापन
विज्ञापन
तैनाती प्राथमिक विद्यालय में, पहुंच रहे हैं डायट में
विज्ञापन

डायट प्रशिक्षुओं ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
क्रासर...
पूर्व में संबद्ध हेडमास्टर को फिर संबद्ध न करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। डायट के बीटीसी/डीएलएड प्रशिक्षुओं ने प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर प्राथमिक विद्यालय नगफन के हेडमास्टर मुनींद्रपाल पर संबद्धता समाप्त होने के बाद भी डायट आने व प्रशिक्षुओं का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालय नगफन के हेडमास्टर मुनींद्रपाल सिंह लंबे अरसे से डायट से संबद्ध चले आ रहे थे। करीब दो माह खुलासा होने पर बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने उन हेडमास्टर को तत्काल विद्यालय ज्वाइन करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद हेडमास्टर द्वारा संबंधित स्कूल में ज्वाइनिंग कर ली गई। इधर डायट में लंबित कार्यों के चलते तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य/डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा ने हेडमास्टर को चार जून से 30 तक पुन: डायट से संबद्ध कर दिया था। आरोप है कि संबद्धता समाप्त होने के बाद भी हेडमास्टर अपने स्कूल न जाकर डायट पहुंच रहे हैं। जबकि स्कूल में हेडमास्टर के अलावा एक मात्र शिक्षामित्र ही है, जिसके सहारे स्कूल चल रहा है। इधर डायट के बीटीसी/डीएलएड प्रशिक्षुओं ने शनिवार को प्रभारी प्राचार्य पन्नाराम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर मुनींद्रपाल सिंह संबद्धता समाप्त होने के बाद भी डायट पहुंच रहे हैं। हेडमास्टर द्वारा सामान्य कार्य के अलावा बीटीसी व डीएलएड प्रशिक्षुओं का मूल्यांकन कार्य भी किया जाता रहा है। आरोप है कि उनके द्वारा मूल्यांकन के दौरान प्रशिक्षुओं को कम अंक देने, भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने व प्रैक्टीकल में कम अंक देने की धमकी देकर प्रशिक्षुओं का शोषण किया जा रहा है। प्रशिक्षुओं ने ज्ञापन में हेडमास्टर को भविष्य में डायट से संबद्ध न करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में संजीव कुमार, मनोज, रोहित, प्रज्ज्वल, राहुल जायसवाल, अमन, भुवनेश, वरुण समेत कई प्रशिक्षु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
वर्जन:
मुनींद्रपाल सिंह का संबद्धीकरण समाप्त हो चुका है। सूचना मिली थी कि कुछ दिन पूर्व वह डायट आए थे। कुछ प्रशिक्षुओं ने कम नंबर देने पर नाराजगी जताई थी। मैंने खुद भी अवलोकन किया तो मामला सही पाया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से स्पष्टीकरण मांगा गया है।- पन्नाराम, प्रभारी प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, बीसलपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें