खेकड़ा (बागपत)।
परिजनों ने गमगीन माहौल में सहारनपुर के ननौता में भीषण सड़क हादसे में खेकड़ा के एक परिवार के दो मासूम बच्चों समेत चार लोगों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
नानौता सहारनपुर रोड पर होली होम पब्लिक स्कूल के निकट शाकंभरी देवी के दर्शन के बाद लौट रहे खेकड़ा के परिवार की कार की ट्रक से टक्कर हुई । इसमें कार सवार खेकड़ा के चक्रसेनपुर मोहल्ले के एक ही परिवार के गौतम, उसकी पत्नी ममता, बेटी सृष्टि व भांजे सोनू की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे। मौके पर पहुंचे लोगों व पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती करा उपचार दिलाया। पुलिस के सूचना देने पर खेकड़ा से परिजन भी सहारनपुर पहुंचे और पुलिस द्वारा पंचनामा भरकर चारों मृतकों को पोस्टमार्टम को भेजा। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद चारों मृतकों के शव खेकड़ा पहुंचे पर लोगों में कोहराम मच गया।। गमगीन माहौल में मृतकों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। दिन भर मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने वालों की भीड़ लगी रही।