खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर स्थित बाबा मोहन राम मंदिर में विश्व शांति को लेकर आयोजित हवन में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर धर्म लाभ उठाया। ग्राम सुभानपुर स्थित बाबा मोहन राम मंदिर में बृहस्पतिवार की सुबह हवन का शुभारंभ पूजा के साथ विधि विधान पूर्वक हुआ। पंडित मोनू शास्त्री ने हवन कराया। श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व शांति की कामना की। इसके बाद प्रसाद बांटा। इसमें ओमप्रकाश, आजाद, रामकृपाल, प्रमोद, रामबीर, राजबीर, श्रद्धानंद, अमित, सुरेंद्र, पवन आदि रहे।