फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्संग से मिटता है जातिवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के ग्राम निरोजपुर एम्मा मे शनिवार को संत निरंकारी सत्संग का आयोजन किया गया। यशवीर महाराज ने धर्म सभा में श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए कहा कि सत्संग जातिवाद के भेदभाव को समाप्त करता है। सभी को थोड़ा समय निकालकर सत्संग में भाग लेना चाहिए। मनुष्य को कभी भी जातिवाद के भेदभाव में नहीं पड़ना चाहिए। सभी को जातिवाद खत्म कर मिलजुल कर रहना चाहिए। मनोज कुमार एवं श्रीनिवास ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान मुकेश, अमित, इंद्रपाल, पंकज, सतीश, पीतम, जयपाल, दयाचंद, रमेश कुमार, मनीष, सविता, ममतेश, कोमल, कौशल्या, सुदेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें