खेकड़ा (बागपत)। शनिवार को दिल्ली- शामली- सहारनपुर रेल मार्ग पर सुबह नौ बजे शामली से दिल्ली जाने वाली यात्री ट्रेन 54060 रदद रही, जिसके चलते गर्मी के बीच यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और यात्री अन्य वाहनों में सवार होकर अपने गंतव्यों पर पहुंचे। संदीप शर्मा, पुुनीत, राजेश कुमार, विपिन, दिनेश, प्रवीन, राजकुमार, नीरज आदि यात्रियों ने रेलवे विभाग के अधिकारियों से ट्रेनों का संचालन नियमित कराने की मांग की।