अफसरों ने गोमती का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी को सौंपेंगे निरीक्षण रिपोर्ट
09 पीबीटीपी 25
माधोटांडा। जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को सीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने एसडीएम कलीनगर व सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता के साथ गोमती उद्गम स्थल से लेकर जनपद सीमा तक का निरीक्षण किया। इस दौरान गोमती से सटी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों व ग्रामीणों से सुझाव भी लिए गए।
सीडीओ दिनेश कुमार सिंह व एसडीएम पुष्पा देवरार सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता पीके सिंह के साथ गोमती उद्गम स्थल से लेकर जनपद सीमा तक गोमती नदी की स्थिति को देखा। इस दौरान नदी में अविरल धारा बहाने को कहां से पानी दिया जा सकता है आदि को लेकर गोमती नदी के क्षेत्र के आसपास वाली ग्राम पंचायतों के प्रधानों व ग्रामीणों के साथ चर्चा कर सुझाव भी लिए गए। अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। एसडीएम पुष्पा देवरार ने बताया कि गोमती नदी का जनपद सीमा तक निरीक्षण किया गया है। ग्राम प्रधानों व ग्रामीणों से भी वार्ता की गई। जिसमें माधोटांडा रजवाहा व देवीपुर माइनर की क्षमता बढ़ाकर गोमती की अविरल धारा बहाने की बात सामने आई है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।