फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ के पद पर पदोन्नति होने पर ग्राम बसी निवासी जितेंद्र नैन का लोगो ने किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के ग्राम बसी में रविवार को ग्राम के लोगों ने बसी निवासी पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार नैन के सीओ के पद पर पदोन्नति होने पर सम्मान समारोह आयोजन किया। इस मौके पर गांव में पहुंचने पर सीओ जितेंद्र कुमार का बैंडबाजों के साथ फूल माला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। समारोह लोगों ने उन्हें शाल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया । इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा गांव के लोगों को जितेंद्र कुमार नैन पर नाज है, क्योंकि उन्होंने पुलिस सेवा में रहकर अपराध पर अंकुश लगाने में अहम भूमिका अदा की है। इस मौके पर सीओ जितेंद्र कुमार ने कहा पुलिस सेवा में रहकर कभी भी गांव एवं क्षेत्र का सिर नीचा नहीं होने देंगे और समर्पित भाव से कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम में सतबीर प्रधान, डब्बू चेयरमैन, जितेंद्र सिंह, ओमपाल प्रधान, सतेंद्र मुंशी, मास्टर तेजबीर सिंह, सज्जन ठेकेदार, सुधीर एडवोकेट, विनीत धामा, हेम चंद प्रधान, सोहन पाल दरोगा, चौधरी भोपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें