फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूनीडाम और चंदोई के निकट मिले बाघ के पगचिन्ह

विज्ञापन
टाइगर - फोटो : SELF
विज्ञापन
निगरानी टीम ने ग्रामीणों को किया जागरूक
विज्ञापन


पीलीभीत। अमरिया क्षेत्र में जंगल से बाहर से घूम रहे बाघों की बाघों के पगचिह्न लगातार मिल रहे हैं। टीम को ड्यूनीडाम के देवहा की रेत में और चंदोई गांव में बाघ के पगचिह्न मिले हैं।
विज्ञापन

जंगल से बाहर घूम रहे बाघों की निगरानी के लिए गठित टीम ने शुक्रवार को अमरिया क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान ड्यूनीडाम के निकट देवहा नदी तट पर रेत में बाघ के पगचिह्न देखे गए। इसके अलावा शहर से सटे चंदोई गांव में कालीचरन के गन्ने के खेत में बाघ के पगचिह्न मिले। टीम ने दोनों स्थानों पर पगचिह्न ट्रेस करने के बाद ग्रामीणों के साथ बैठक की। इसमें ग्रामीणों को बाघ एवं वन्यजीवों से बचाव के टिप्स देकर अलर्ट रहने की अपील की। इस दौरान ड्यूनीडाम में खैर के जंगल में बने मंदिर पर गोष्ठी का आयोजन कर बाघ से बचाव एवं मुख्यमंत्री वृक्ष घन योजना के संबंध में जानकारी दी गई। डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि टीमें लगातार भ्रमण कर रही हैं। कहीं कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए क्षेत्र में भ्रमण के दौरान ग्रामीणों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें