जहानाबाद। नगर निकाय चुनाव में एक इलाके में वोट मांगने के दौरान सपा और भाजपा समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई, बाद में मामला शांत करा दिया गया।
सोमवार रात को सपा से अध्यक्ष पद प्रत्याशी एजाज अहमद मोहल्ला पुरैना में एक मकान में आए हुए थे। इसकी जानकारी मिलने पर बीजेपी प्रत्याशी के समर्थक भी आ गए। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। जिससे माहौल गरमा गया। काफी लोग इकट्ठा हो गए। हालांकि बाद में मामला शांत करा दिया गया। सपा प्रत्याशी ने थाना पुलिस को सूचना देकर नगर पंचायत के समस्त अध्यक्ष पद प्रत्याशियों को बुलाकर बैठक कराने की मांग की। ताकि भविष्य में इस तरह की घटना को दोहराया न जा सके। मामले में किसी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।