खेकड़ा (बागपत)। बुधवार की शाम करीब छह बजे नगर में पाठशाला मार्ग पर नगर निवासी धर्मबीर साइकिल पर सवार होकर पाठशाला बस स्टैंड की ओर से खेकड़ा अपने घर वापस लौट रहा था। जब वह बिजली घर के समीप पहुंचा, तभी पाठशाला बस स्टैंड के पास कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार धर्मबीर घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार समेत चालक फरार हो गया। सूचना पर परिजन घायल को पहले नगर में प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए वहां के चिकित्सक की सलाह पर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।