फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मे श्रवण कुमार वध एवं सीता के जन्म की लीला का मंचन।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। नगर में गांधी प्याऊ पर श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला का शुभारंभ मंगलवार की रात्रि में दीपक जैन ने भगवान गणेश की आरती कर किया। रामलीला में मातृ पिता भक्त श्रवण कुमार जिस समय अपने अंधे माता पिता को गुरु वशिष्ठ की आज्ञा से तीर्थों के दर्शन कराने के पश्चात सरयु नदी पर पहुंचता है, तभी राजा दशरथ के शब्द भेदी बाण से उसकी मृत्यु हो जाती है। श्रवण के माता पिता दशरथ को श्राप देकर पुत्र वियोग में प्राण त्याग देते हैं। दूसरी तरफ राजा जनक द्वारा जनकपुरी में सूखा पड़ने के दौरान हल चलाते समय घडे़ से सीता का जन्म होता है। राजा दशरथ पुत्र ने प्राप्ति के लिए गुरू वशिष्ठ और श्रंगी ऋषि के आश्रम में यज्ञ करते हैं। जब भगवान प्रकट होकर उन्हें फल देते हैं और रानियों को खिलाने के लिए कहते हैं। राजा दशरथ की रानी यज्ञ प्रसाद से गर्भवती हो जाती है। इस दौरान डायरेक्टर उमेश शर्मा, राजेश शर्मा, नितिन जैन, बोबी शर्मा, डब्बू शर्मा, तरुण गुप्ता, दीपक जैन, मुंशी जैन, सुनील दत्त शर्मा, अतुल, मुकेश शर्मा, प्रवेश शर्मा, पुनीत शर्मा, दीपक शर्मा, श्रद्वानंद पांचाल, राजू पांचाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें