खेकड़ा (बागपत)। श्री शान्ति नाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में चल रही धार्मिक पाठशाला में भाग लेने वाले मेधावी बच्चों को मंदिर कमेटी के सदस्यों ने सम्मानित किया। साथ ही बच्चों से धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। नगर के छोटा बाजार स्थित श्री शान्ति नाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में गत एक सप्ताह से चल रही धार्मिक पाठशाला का मंगलवार को समापन हो गया। धार्मिक पाठशाला में छात्र और छात्राओं ने भाग लेकर अपनी धार्मिक प्रतिभा के जौहर दिखाए। मंदिर कमेटी के प्रधान अजेश जैन, मोहित जैन आदि ने मेधावी आर्यन जैन, हितेश जैन, वंश जैन, द्रष्टि जैन, अर्पित जैन आदि को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें नीतू जैन, शिरोमणि जैन, जयरानी जैन, पूनम जैन, शैली जैन आदि रही।