खेकड़ा (बागपत)। मंगलवार को नगर में काठा मार्ग स्थित सीएचसी परिसर में स्वास्थ्य विभाग एवं कोर पीसीआई के संयुक्त तत्वावधान में टीकाकरण कार्यक्रम मिशन इंद्रधनुष को सफल बनाने के लिए टीकाकरण जागरूकता के लिए खुशी एक्सप्रेस को सीएचसी अधीक्षक डॉ.. अरविंद मलिक ने रवाना किया। उन्होंने बताया मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण कार्यक्रम ब्लाक क्षेत्र के सभी गांवों में चलाया जा रहा है। टीकाकरण कराने से काली खांसी, गल घोंटू, टिटनेस, पीलिया, न्यूमोनिया, पोलियो, दिमागी बुखार, खसरा, टीबी जैसी 9 जानलेवा बीमारियों से बचाव होता है। संदेश वाहिनी गांवों में टीकाकरण में छूटे परिवारों को जागरूक करेगी। खुशी एक्सप्रेस से जनपद के टीकाकरण प्रतिशत को बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी। साथ ही ग्रामीणों को शौचालयों के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।