फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकपा कार्यकर्ताओं ने फूंका बीडीओ का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव हेतमनगला निवासी नन्हीं देवी को परिवार रजिस्टर की नकल न दिए जाने पर भाकपा कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान में बीडीओ का पुतला फूंका। इस दौरान बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह कार्यकर्ता रामलीला मैदान में जमा हुए। इस दौरान नन्हीं देवी को ब्लाक कार्यालय से परिवार रजिस्टर की नकल न दिए जाने की बात पर नाराजगी जताई। इसको बीडीओ की मनमानी बताया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बीडीओ के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमरक नारेबाजी की और पुतला दहन किया। उनका आरोप था कि बीडीओ ने नियमों को धता बताते हुए ब्लाक कार्यालय से परिवार रजिस्टर की नकल महिला को नहीं दी, जो सरासर गलत है। पुतला फूंकने वालों में भाकपा के नगर मंत्री भीमसेन शर्मा, सुखपाल सिंह, चमेली देवी, लक्ष्मी देवी, पुत्तूलाल, वीरेंद्र पाल, संजय कुमार, राजीव कुमार, भूपराम, रामप्रसाद, रामेश्वर दयाल, अशोक कुमार, सुखपाल, रामपाल, प्रह्लाद, ब्रजभूषन, नन्हींदेवी, सोमवती, कमला देवी, रूपदेवी, तारावती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें