फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों के लिए पहुंचीं 86 हजार पुस्तकें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शासन की ओर से इस बार बेसिक स्कूल के कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू की गईं हैं। जिले में इन कक्षाओं के 1.89 लाख के सापेक्ष 86 हजार बच्चों के लिए पुस्तकों की पहली खेप भेज दी गई है।
विज्ञापन

अप्रैल में विद्यालय खुलने के बाद कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए पाठ्य पुस्तकें वितरित कर दी गईं थी। कारण था कि यह पहले ही जिले में आ चुकीं थी। कक्षा एक और दो के लिए पुस्तकें नहीं आ सकी थी। कारण था कि शासन स्तर से इन कक्षाओं में चलने वाली पुस्तकों को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं था।
शासन इन कक्षाओं में एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकें संचालित कराने की तैयारी में था। जुलाई में स्कूल खुलने के बाद शासन की ओर से एनसीईआरटी की पुस्तकों की खेप जिले में आना शुरू हो गईं। जिले में 1.89 लाख पुस्तकें आनी है। इसकी डिमांड भी भेजी गई। इसके सापेक्ष जिले में 86 हजार पुस्तकों की पहली खेप भेज दी गई है। शेष पुस्तकें अभी आना शेष हैं जो जल्द ही आ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अमित कुमार सिह ने बताया कि पुस्तकें आनी शुरू हो गईं हैं। इनका सत्यापन कराने के बाद बीईओ को उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें