फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मकान बेचने के नाम पर ठगे 8.55 लाख, विरोध करने पर दी धमकी

Wed, 15 Jan 2025 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मकान बेचने के नाम पर 8.55 लाख रुपये लेने के बाद भी बैनामा नहीं कराया गया। पीड़ित के रुपये लौटाने की बात कहने पर आरोपी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देना लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र के अकबरगंज गांव निवासी शाहिद अली ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी क्षेत्र के ही बाकरगंज गांव निवासी मौलाना इरशाद अली से जान पहचान थी। बताया कि वर्ष 2023 में उसने एक कंपनी से 15 लाख रुपये का लोन लिया था। इसकी मौलाना इरशाद को भी जानकारी थी। कुछ समय बाद इरशाद ने शहर के मोहल्ला बेनीचौधरी में अपना 200 वर्ग गज एक मकान बेचकर केजीएन कॉलोनी में प्लाट लेने की बात कही।
इस बीच शहिद से भी मकान खरीदने की बात कही गई। इसी दौरान मकान का 12 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। इरशाद ने बैनामा करने से पूर्व 10 लाख रुपये मांगे। इसपर शाहिद ने 8.55 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि लंबा समय बीतने के बाद आरोपी पक्ष ने मकान का न तो बैनामा कराया न ही रुपये लौटाए। रुपये मांगने पर पीड़ित को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें