फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जमाफी के आवेदन करने पहुंचे किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ऋण मोचन आवेदन की अंतिम तिथि गुजरने के बाद बृहस्पतिवार दोपहर को काफी संख्या में ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंच गए और कर्मचारियों पर फार्म जमा करने का दबाव बनाने लगे। एडीएम ने आवेदन पत्र जमा करने की तिथि बीतने की बात कही तो किसान हंगामा करने लगे। माहौल गर्माता देख एडीएम को पुलिस बुलाने पड़ी। हंगामे के बीच काफी देर चली बातचीत के बाद अफसरों ने सभी के फार्म जमा कर लिए। तब जाकर मामला शांत हो सका। इधर, कृषि विभाग के अफसरों का कहना है कि 21 जनवरी के बाद आए आवेदन पत्र निरस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

लघु और सीमांत किसानों को ऋण माफी योजना का लाभ देने के लिए कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी (राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र) पर आवेदन लिए जाने की अंतिम तिथि 21 जनवरी निर्धारित की गई थी। इसके बाद भी बड़ी संख्या में ग्रामीण फार्म जमा करने से वंचित रह गए थे। अगले दो दिन तक ग्रामीणों के फार्म जमा किए गए। इस बीच गुरुवार को एक बार फिर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे और फार्म जमा करने को कर्मचारियों पर दबाव बनाने लगे। मौके पर पहुंचे एडीएम न्यायिक देवेंद्र प्रताप मिश्रा ने कहा कि फार्म जमा करने की अंतिम तिथि निकल गई है। संबंधित विभाग के अधिकारियों से इसकी पुष्टि कर ली गई है। फार्म जमा नहीं होने की बात सुनते ही किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। इससे कलक्ट्रेट में अफरा-तफरी मच गई। हंगामे की सूचना पर सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, सुनगढ़ी और कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों के फार्म जमा कराने के बाद मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें