पीलीभीत। यहां से प्रयागराज कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर है। पीलीभीत डिपो प्रयागराज कुंभ के लिए सीधी बसें चलाएगा। पीलीभीत डिपो की 45 बसें 28 जनवरी से 15 फरवरी तक प्रयागराज के लिए चलाई जाएंगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। पीलीभीत से प्रयागराज तक के लिए सीधे बस सेवा शुुरू होने से यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। इस अवधि में चालक और परिचालकों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। पीलीभीत से प्रयागराज 509 किमी दूरी पर स्थित है। वर्तमान में पीलीभीत डिपो के बेड़े में करीब 125 बसें शामिल हैं। अफसरों की मानें तो प्रयागराज जाने के लिए जिले से सीधे कोई बस या ट्रेन सेवा नहीं है। ऐसे में पीलीभीत डिपो से श्रद्धालुओं को बेहतर सेवा देने का निर्णय लिया है। एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के 45 बसें तैयार की गई हैं। इस बीच अगर श्रद्धालुओं की संख्या बढे़गी तो बसे बढ़ा दी जाएंगी। इस अवधि में चालकों और परिचालकों को छुट्टी नहीं मिलेगी। पीलीभीत से प्रयागराज जाने वाले रोडवेज की बसें पूरनुपर, लखीमपुर, कानपुर, बरेली, लखनऊ होते हुए जाएंगी।