खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर में आयोजित भाजपा की बैठक में शुक्रवार को बूथ समिति के सदस्यों को सम्मानित किया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने मिशन 2019 के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
सम्मान समारोह में नगर मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने बूथ समिति के सदस्यों को पार्टी का पटका पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बूथ समिति ही उसकी जीत का मूल मंत्र है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमेशा मान सम्मान की लड़ाई लड़ी है। कहा कि भाजपा सदैव संस्कारों की पार्टी रही है। वर्तमान में प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में देश जिस तरह से तरक्की कर रहा है। सभी एकजुट होकर मिशन 2019 के तहत आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्य करेंगे। इस सम्मान कार्यक्रम में अजय गोयल, मनोज धामा, प्रदीप धामा, राजेंद्र गुप्ता, दीपक शर्मा, राजेश, संजय धामा, शिवा तंवर, बिजेंद्र, आदेश धामा, गौरव तंवर, विकास आदि रहे।