फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति नाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में विशेष पूजा अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। झारखंड राज्य में जैन धर्म के महा तीर्थराज सम्मेद शिखर के दर्शन के लिए नगर से 150 सर्वधर्मों के यात्री शुक्रवार को रवाना होंगे। शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में मंगल यात्रा के लिए विशेष पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

शिखर जी या श्री शिखर जी या पारसनाथ पहाड़ी झारखंड राज्य के गिरीडीह जिले में छोटा नागपुर पठार पर स्थित है जो विश्व का सबसे महत्वपूर्ण जैन तीर्थ स्थल भी है। माना जाता है कि 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने इसी स्थान पर मोक्ष प्राप्त किया था। करीब 4, 430 फुट ऊँचा यह पहाड़ झारखंड का सबसे ऊंचा स्थान भी है। खेकड़ा नगर निवासी लाला बहादुर सिंह जैन परिवार के तत्वावधान में 150 यात्री शुक्रवार को शिखर जी यात्रा के लिए रवाना होंगे। यात्रा के संयोजक व जैन समाज के चौधरी श्रीयांस जैन ने बताया कि तीर्थ यात्रियों में जैन समाज के अलावा 8 अन्य समाज के लोग भी हैं, जिन्होंने महा तीर्थराज के दर्शन की इच्छा जताई है। बृहस्पतिवार को सफल यात्रा के लिए परंपरा से मोक्ष प्रदाता शिखरजी के पारस बाबा व तीर्थ के अधिष्ठाता भोमिया जी स्वामी की वंदना की गई। बड़ा जैन मंदिर में विशेष पूजा की गई।

बिहार राजभवन में होगा यात्रियों का स्वागत
श्रीयांस जैन ने बताया कि यात्रा के दौरान बिहार के राज्यपाल महामहिम सत्यपाल मलिक भी यात्रियों से मिलेंगे। राजभवन में आतिथ्य व जलपान की व्यवस्था मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें