फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के हेल्थ कैंप में 426 मरीजों का उपचार

Tue, 24 Jul 2018 12:18 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
amar ujala camp
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को इंडो-नेपाल बार्डर के समीप टिल्ला नंबर चार मेें लगे निशुल्क हेल्थ कैंप में मरीजों की खासी भीड़ रही। शिविर में महिला चिकित्सक समेत डाक्टरों की टीम ने कैंप में आए मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाएं दी। शिविर में नेपाली महिलाएं भी पहुंची। शाम करीब 4.30 बजे तक चले कैंप में 426 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं दी गई।
विज्ञापन

ट्रांस शारदा क्षेत्र के टिल्ला नंबर चार में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगे हेल्थ कैंप में सोमवार सुबह हुई बारिश के बावजूद मरीजों के पहुंचने का सिलसिला नौ बजे से ही शुरू हो गया। अमर उजाला की मेडिकल वैन सुबह दस बजे के आसपास पहुंच गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम खुटार, पलिया, संपूर्णानगर, खजुरिया होते हुए करीब 200 किमी का लंबा सफर तय कर करीब 11 हेल्थ कैंप में पहुंची। तब तक यहां मरीजों की तादाद खासी बढ़ चुकी थी। टीम के पहुंचने से पूर्व ही पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की काफी लंबी लाइन लग चुकी थी। मरीजों को कोई असुविधा न हो, इसको लेकर पंजीकरण व दवा वितरण के अलग अलग दो-दो काउंटर की व्यवस्थाएं की गई। वहीं डाक्टरों की टीम भी अलग-अलग टेबिल पर मौजूद रहीं। शिविर लगने की सूचना आसपास गांवों तक पहुंची तो कंबोजनगर, टाटरगंज, वमनपुर भागीरथ, टांगिया, छोटा टिल्ला व बड़ा टिल्ला गांवों के मरीज भी अपने तीमारदारों के सहारे शिविर में पहुंचे। शिविर में मरीजों की तादाद बढ़ने पर अव्यवस्था न फैले, इसको लेकर कुछ स्थानीय लोगों ने हाथ बंटाना शुरू कर दिया।
कैंप में सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल के निर्देश पर जिला मुख्यालय से फिजीशियन डॉॅ. अभिनव पांडेय, महिला चिकित्सक डॉ. प्रियंका चतुर्वेदी, नेत्र परीक्षण अधिकारी सतीश कुमार सिंह के अलावा फार्मासिस्ट जितेंद्र कुमार, शिखा पांडेय व गौरव सक्सेना अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। करीब साढ़े चार बजे तक चले इस कैंप में डॉक्टरों की टीम द्वारा करीब 426 मरीजों का परीक्षण किया गया। इसमें कुछ मरीज गंभीर रोगों से पीड़ित पाए गए। सरकारी अस्पताल के डाक्टरों द्वारा इन गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल आने का परामर्श दिया गया।
विज्ञापन


कैप में नेपाली महिलाएं भी पहुंची
कंबोजनगर में हेल्थ कैंप लगने की जानकारी पर सीमा से सटे इलाकों की कुछ नेपाली महिलाएं भी पहुंची। डाक्टरों को इन महिला की भाषा समझने में दिक्कत हुई तो स्थानीय लोगों की मदद ली गई। इसके बाद इनका इलाज कर दवाएं दी गई।

25 मरीजों का रक्त परीक्षण
हेल्थ कैंप में जांच की सुविधा अमर उजाला की ओर से की गई। जांच के दौरान 25 मरीजों का रक्त परीक्षण हुआ। इसमें अधिकांश मरीज ब्लड शुगर से पीड़ित पाए गए। इन मरीजों को इससे पहले यह नहीं मालूम था कि वह ब्लड शुगर की चपेट में हैं। डाक्टरों ने कैंप में मौजूद दवाएं देने के साथ उन्हें आगे के बेहतर इलाज के लिए सुझाव भी दिए।

बुखार, नेत्र व खुजली के मरीज ज्यादा रहे
कैंप में मौजूद डॉ. अभिनव पांडेय ने बताया कि कैंप में अधिकांश मरीज बुखार, खुजली व जोड़ों के दर्द के आए। जगह-जगह जलभराव, गंदगी की वजह से खुजली रोग होता है। खुजली संक्रामक रोग होने के चलते परिवार के किसी सदस्य को खुजली होने पर उसका समय रहते उपचार न होने पर परिवार के अन्य सदस्यों को बीमारी घेर लेती है। खानपान सही न होनेे से कैल्शियम की कमी से हड्डियों में दर्द होने की शिकायत होने लगती है।

नेत्र रोगियों की भी रही भीड़
कैंप में नेत्ररोगियों की खासी भीड़ रही। नेत्र परीक्षण अधिकारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि कैंप में काफी संख्या में नेत्ररोगियों का परीक्षण हुआ। इसमें अधिकांश मरीज रतौधी रोग से पीड़ित आए। हरी सब्जी और पौष्टिक भोजन न करने से लोग रतौंधी रोग से पीड़ित हो जाते है। हरी सब्जी सहित पौष्टिक भोजन का इस्तेमाल करने से इस रोग से बचा जा सकता है। कैंप में नेत्र रोगियों में आंखों का ड्राप लेने की खासी होड़ रही।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें