फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर हाल मकान दे रहा है दुर्घटनाओं को न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के बाजार में जर्जर हाल मकान दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा हैं। इस कारण आस पास के मकान मालिकों में दहशत का माहौल है। दहशत जदा लोगों ने अधिकारियों से समस्या हल कराने की मांग की।
खेकड़ा नगर के छोटा बाजार में कई मकान अत्यधिक जर्जर हाल में पहुंच चुके हैं। मकान इतने जर्जर हो चुके हैं कि आए दिन मकानों में से मलबा टूटकर मार्ग पर गिरता रहता है। इससे मार्ग से गुजरने वाले लोग ऊपर से मलबा गिरने से अनेकों बार घायल हो चुके हैं। साथ ही बाजार मे आने जाने वाले लोगों में भी दहशत है। उक्त जर्जर हाल मकान के आस पास रहने वाले लोगों की रातों की नींद और दिन का चैन हराम हो चुका है। आस पास के मकानों में भी बड़ी बड़ी दरार आ गई। इससे जर्जर मकान कभी भी गिर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहशतजदा लोग कई बार अधिकारियों को लिखित में शिकायत कर अवगत भी करा चुके हैं, लेकिन अभी तक शिवाय आश्वासनों समस्या का निदान नहीं हो सका। इससे लोगों में दहशत व्याप्त है। रविवार को दहशतजदा लोगों ने मोहल्ले में एकत्र होकर विरोध जताया और संबंधित अधिकारियों से जनहित को ध्यान में रख कर उक्त जर्जर हाल मकान के मलबे को उतरवाने की मांग की, ताकि कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके। इस दौरान अजय शर्मा, विनोद, अश्वनी प्रभाकर, अमित, टिंकू, राजेश, सुनील, विकास आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें