फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक से मारपीट कर नकाबपोश बदमाशों ने ट्रैक्टर ट्रॉली लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक से मारपीट कर नकाबपोश बदमाशों ने ट्रैक्टर ट्रॉली लूटी
विज्ञापन

कपड़ों से हाथ पैर बांधकर चालक को सड़क किनारे फेंक गए बदमाश
कोतवाली पुलिस ने चोरी में दर्ज की घटना की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर/पीलीभीत। शाहजहांपुर रोड पर बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में अर्जुनपुर मोड़ के पास नकाबपोश छह बदमाशों ने बुधवार रात तमंचे के बल पर कोलतार के ड्रम लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को लूटा। बदमाशों ने तमंचे की बट से चालक की जमकर पिटाई की, इसके बाद उसी के कपड़ों से हाथ-पैर बांधकर उसको सड़क किनारे फेंक गए। करीब आधा घंटे बाद खुद को बंधनमुक्त कर चालक ने कोतवाली जाकर पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका। कोतवाली पुलिस ने घटना को चोरी बताते हुए उसी आधार पर कानूनी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बरेली-बीसलपुर रोड पर कई दिनों से निर्माण कार्य किया जा रहा है। ठेकेदार मोहित अग्रवाल का कर्मचारी न्यूरिया के पौटाखुर्द निवासी रामलाल बुधवार रात करीब 11 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली में 18 ड्रम कोलतार लादकर बीसलपुर आ रहे थे। शाहजहांपुर रोड पर बीसलपुर से पहले अर्जुनपुर मोड़ पर पहुंचे ही पहले से मौजूद छह नकाबपोश बदमाशों ने ट्रैक्टर ट्रॉली को रोक लिया। इसके बाद चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही तमंचे की बट से उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसके कपड़ों से हाथ-पैर बांधकर सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद कोलतार के ड्रम लदी ट्रैक्टर ट्राली लूटकर वापस पीलीभीत की ओर निकल गए। किसी तरह खुद को बंधनमुक्त करने के बाद चालक रामलाल कोतवाली पहुंचा और अपने साथ हुई घटना की सूचना दी। हाईवे पर लूटपाट की खबर मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। वायरलेस कर अन्य थानों की पुलिस को भी चेकिंग के निर्देश दिए गए, हालांकि कोई सफलता नहीं मिल सकी। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस ने घायल चालक का मेडिकल परीक्षण तो कराया, लेकिन धाराओं में खेल करते हुए लूटपाट की घटना को चोरी बताया जाता रहा। कोतवाल माधो सिंह विष्ट ने बताया कि मामला लूटपाट का नहीं है। घटना की चोरी में रिपेार्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें