फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिले के राजकीय विद्यालय भी देंगे कांवेंट स्कूलों को टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड
विज्ञापन


08 पीबीटीपी 22
कांवेंट को टक्कर देने का तैयार राजकीय विद्यालय
जिले के चार विद्यालयों में होगी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई
जुलाई में शुरू होगा शिक्षण कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत।
बेसिक शिक्षा विभाग की तर्ज पर अब माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी अपने राजकीय विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण कार्य करने की कवायद शुरू की है। इसको लेकर जिले में चार राजकीय विद्यालयों का चयन किया गया है। इन विद्यालयों के लिए स्टाफ का ब्योरा भी शासन को भेजा जा चुका है। यदि सबकुछ ठीक ठाक रहा तो जुलाई में इन विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण कार्य शुरू कराया जाएगा।
सरकारी विद्यालयों के शैक्षिक स्तर और उनकी गुणवत्ता में व्यापक सुधार करने के उद्देश्य से बेेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मॉडल स्कूलों में पिछले तीन साल से अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही है। इधर, शासन ने बेसिक शिक्षा के बाद अब माध्यमिक शिक्षा परिषद के राजकीय विद्यालयों में भी अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण कार्य कराने को निर्णय लिया है। शासन ने डीआईओएस को जिले में अंग्रेजी माध्यम से संचालित किए जाने वाले राजकीय विद्यालयों को चिह्नित कर स्टाफ आदि का ब्योरा भेजने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी अंग्रेजी माध्यम से राजकीय विद्यालयों को संचालित करने की कवायद शुरू की है। इसको लेकर महकमे द्वारा शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पीलीभीत, राजकीय इंटर कॉलेज न्यूरिया व राजकीय इंटर कॉलेज बरखेड़ा का चयन किया गया है। महकमे के मुताबिक शासन के निर्देश पर इन विद्यालयों में मौजूद शिक्षक शिक्षिकाओं की संख्या आदि का ब्योरा भी भेजा जा चुका है। यदि सबकुछ ठीक ठाक रहा तो जुलाई माह से इन चारों राजकीय विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
वर्जन
शासन के निर्देशानुसार अंग्रेजी माध्यम से संचालित किए जाने वाले राजकीय विद्यालयों का चयन कर लिया गया है। इसमें स्टाफ आदि की उपलब्धता का ब्योरा भी शासन को भेजा जा चुका है। संभवता जुलाई से इन विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
- राजेश कुमार वर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें