खेकड़ा (बागपत)।
रेलवे स्टेशन के समीप बीआरसी केंद्र परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन में नगर पालिका की चेयरमैन संगीता धामा और खंड शिक्षाधिकारी राज लक्ष्मी पांडे ने संयुक्त रूप से स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया।
इस दौरान पालिका चेयरमैन संगीता धामा ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में कंप्यूटर, लैब एवं बेंच आदि की व्यवस्था की। यह बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए जरूरी है। यदि सभी लोग मिल कर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आगे आएंगे तो परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा और बच्चे तरक्की करेंगे।
खंड शिक्षाधिकारी राज लक्ष्मी पांडे ने कहा कि उपजिलाधिकारी आशीष कुमार के प्रयासों के चलते निजी संस्थानों ने जिस प्रकार से परिषदीय स्कूलों में शिक्षा के सर्वांगीण विकास के लिए कदम बढ़ाया है, वह बहुत ही सराहनीय है। इस दौरान अंकुर धामा, राजीव धामा संजय धामा, अमित डागर, गुल्लू धामा, विनोद धामा, सुधीर वशिष्ठ, विनीता चौहान, रीना शर्मा, चारू, पूनम, पिंकी, राखी जयंत, दीपमाला, वंदना रानी, सुमित्रा, स्वाति सक्सेना, अंजू रानी, सुषमा, अंजू रानी, सुनीता देवी, सुनीता देवी, आदर्श शर्मा आदि रही। साथ ही स्कूल चलो अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने नगर में रैली निकाल कर बच्चों का प्राथमिक विद्यालयों में दाखिला कराने की अपील की। इस दौरान बच्चे एवं शिक्षक मौजूद रहे।