खेकड़ा (बागपत)।
नगर में स्थित बीआरसी केंद्र पर सोमवार को एक दिवसीय शाला सिद्धी के लिए कार्यशाला का आयोजन किया । इसमें परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला में खंड शिक्षाधिकारी राजलक्ष्मी पांडे ने शिक्षकों को बताया कि शाला सिद्धी से संबंधित फार्म सभी विद्यालयों में पहुंचाए हैं। शाला सिद्धी के फार्मों को आनलाइन भरकर जमा कराना है। शाला सिद्धी प्रपत्र के माध्यम से छात्र, छात्राओं के नामांकन, उनकी प्रगति रिपोर्ट, शिक्षकों का विवरण एवं स्कूल संबंधी सुविधाओं आदि में जानकारी दी। कार्यशाला में एबीआरसी राजीव धामा एवं अनिल कुमार ने जिला शैक्षिक सूचना प्रणाली के विषय में जानकारी दी। संचालन एबीआरसी सुधीर वशिष्ठ ने किया। इसमें कर्मबीर सिंह, अमित शास्त्री, नरेश कुमार, प्रवीन कुमार शर्मा, राजेंद्र कुमार, ब्रजेश कुमार, अजीत सिंह, सुनील डागर, दीपक कुमार, मंजू कटारिया, संगीता शर्मा, ममता रानी, मधु, नेहा, भावना शर्मा आदि मौजूद रहे।