फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने सचिव के वेतन वृद्धि पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ ने सचिव के वेतन वृद्धि पर लगाई रोक
विज्ञापन

अनुपस्थित मिले एडीओ पंचायत का एक दिन का वेतन
तकनीकी सहायक का मानेदय रोका
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। सुबह शौचालयों और आवासों का निरीक्षण करने निकले सीडीओ ने लापरवाही पर एक सचिव के वेतनवृद्धि रोकने के आदेश जारी कर रोजगार सेवक को मनरेगा का भुगतान शीघ्र करने की चेतावनी दी है। वहीं निरीक्षण के समय अनुपस्थित मिले एडीओ पंचायत का एक दिन का वेतन और तकनीकी सहायक का एक दिन का मानदेय रोकने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह सीडीओ डॉ. दिनेश कुमार सिंह सुबह पूरनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत ताल्लुके चांदपुर में शौचालय व आवासों का निरीक्षण करने जा पहुंचे। इस दौरान शौचालय व आवासों का आधा-अधूरा निर्माण मिला, बेस लाइन सर्वे के आधार पर शौचालयों की डिमांड नहीं भेजने पर उन्होंने सचिव जितेंद्र कुमार की फटकार लगाई और एक साल के वेतन वृद्धि पर रोक लगाने के निर्देश दे दिए। मनरेगा अंश का भुगतान नहीं करने पर रोजगार सेवक राकेश कुमार को चेतावनी दी गई है तो वहीं निरीक्षण के दौरान अनुपस्थिति मिले एडीओ पंचायत कौशलेंद्र सिंह चौहान का एक दिन का वेतन और तकनीकी सहायक भगवान स्वरूप का एक दिन का मानदेय रोकने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें