फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निराश्रित महिलाओं को पेंशन के फार्म भरवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। खंड विकास कार्यालय पर निराश्रित महिला पेंशन कैंप का आयोजन किया, इसमें कर्मचारियों ने निराश्रित महिलाओं की पूर्व में बंद हो चुकी पेंशन को दोबारा शुरू कराने के लिए फार्म भरवाए। जिन महिलाओं के पति की मृत्यु हो चुकी है और जो सरकार से कोई लाभ नहीं ले रही हैं। साथ ही जिन महिलाओं की पेंशन बंद हो चुकी है, उसे दोबारा शुरू कराने के लिए ऐसी गरीब विधवा, जिनका कोई सहारा नहीं है, उन्हीं को लाभ पहुंचाने के लिए फार्म भरवाए जा रहे हैं। पात्र महिलाओं से कर्मचारियों ने आधार कार्ड, पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र आदि जमा करा फार्म भरवाए। इस दौरान ललित कुमार, अनिल बंसल, विनोद सैनी, कर्मवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें