फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को हिंसा के बारे मे दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को हिंसा के बारे में जानकारी दी। साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता कराई।
नगर स्थित बीआरसी केंद्र में चल रहे चार दिवसीय संचार एवं कौशल नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन बुधवार को शिक्षकों को प्रशिक्षक टीना रानी, कल्पना जैन एवं संजीव कुमार ने हिंसा के प्रकार एवं बच्चों की अच्छाई एवं बुराई के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने बताया कि हिंसा कई प्रकार की होती है। हिंसा से बचने के लिए हमें कानून की सहायता लेनी चाहिए। बच्चों की अच्छाई एवं बुराई में न घुसकर बच्चों को अच्छी आदतों के बारे में जागरूक करें, ताकि बच्चे बुराई को छोड़कर अच्छे कार्य करें और अच्छाई के मार्ग पर चल उच्च शिक्षा ग्रहण कर अपना भविष्य उज्ज्वल बनाए। बच्चों को अच्छाई के मार्ग पर ले जाने वाला शिक्षक ही कुशल शिक्षक हैं। साथ ही प्रशिक्षण शिविर में पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से इन बातों पर प्रकाश डाला। इस दौरान ममता, रेणू, सुचित्रा रानी, शिवानी, रीता रानी, नेहा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें