फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराही रेंज के नौजल्हा पहुंचा नेपाल का बाघ

विज्ञापन
विज्ञापन
बराही रेंज के नौजल्हा पहुंचा नेपाल का बाघ
विज्ञापन

निगरानी को पांच सदस्यीय टीम लगाई
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा। नेपाल में दो लोगों को घायल करने के बाद बाघ सोमवार रात टाइगर रेंज की बराही रेंज के नौजल्हा क्षेत्र में पहुंच गया। सुबह इसकी जानकारी मिलने पर रेंजर ने वनदरोगा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम तैनात की है।
विज्ञापन

जिले की सीमा से सटे नेपाल में रविवार को बाघ ने दो लोगों को घायल कर दिया था। घटना के बाद सोमवार को नेपाल वनप्रभाग की टीम ने हाथियों की मदद से बाघ को खदेड़ने का प्रयास किया था। सीमा क्षेत्र पर हुई घटना के बाद टाइगर रिजर्व प्रशासन भी एलर्ट हो गया था। इस बीच सोमवार की रात नेपाल की सीमा से निकलकर बाघ पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के गांव नौजल्हा पहुंच गया। इसकी सूचना मिलने पर डीएफओ कैलाश प्रकाश ने निगरानी करने के निर्देश बराही रेंजर अनिल शाह को दिए। डीएफओ के निर्देश पर बराही रेंजर अनिल शाह ने वनदरोगा बाबूराम के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम गठित कर गांव भेजी है। बराही रेंजर ने बताया कि बाघ की निगरानी के साथ ही बंगाली बाहुल्य गांव नौजल्हा के ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि नेपाल से नौजल्हा पहुंचे बाघ की निगरानी की जा रही है। उम्मीद है बाघ खुद व खुद अपने क्षेत्र में लौट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें