खेकड़ा (बागपत)।
होली चाईल्ड एकेडमी में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई। इसमें प्रथम दिन छात्र- छात्राओं ने दौड़, कबड्डी, खो खो एवं क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखाई।
एकेडमी में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक ब्रजपाल सिंह धामा एवं प्रधानाचार्या डॉ. ऊषा किरण ने किया। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में पढ़ाई के साथ साथ खेल भी जरूरी है। प्रथम दिन सौ मीटर छात्रा वर्ग दौड़ में कक्षा आठ में निधि धामा प्रथम, आकांक्षा द्वितीय और दिव्या धामा तृतीय, कक्षा सात में तनिष्का प्रथम, अनु द्वितीय और आरजू तृतीय, कक्षा छह में अक्षिता प्रथम, रिया यादव द्वितीय और पाकी त्यागी तृतीय, कक्षा पांच में दिव्या प्रथम, आरती द्वितीय और उर्वशी शर्मा तृतीय रही।
खो खो में कक्षा छह की टीम की सदस्य भारती, आस्था, निहारिका, रिया, तनिष्का यादव, खुशी शर्मा और दिपांशी ने कक्षा पांच की छात्राओं टीम को हराकर मैच जीता। कक्षा आठ की छात्रा टीम की अपूर्वा त्यागी, प्रियांशी धाम, ईशिका शमा, आकांक्षा, वंशिका, मोनी, काव्या, काम्या त्यागी, गुन यादव, तनु, राखी, निधि और ज्योति ने कक्षा सात की छात्रा की टीम को हरा दिया। कक्षा चार की छात्रा एलिशा, तनु, अनुष्का, अंशिका, निहारिका और नेहा ने कक्षा तीन की टीम को हराया। कक्षा छह की छात्रा वर्ग कबड्डी टीम की खिलाड़ी अक्षिता, मानसी, खुशी पंवार, तुलसी, खुशी, पाकी त्यागी, रिया यादव और सोनिया ने कक्षा पांच की छात्राओं की टीम को हरा दिया। कक्षा चार के छात्र तनिश, वंश, विजय, विराट, रजत, शिवांश और चित्रांश की टीम ने कक्षा तीन की टीम को हराया।
कक्षा आठ और कक्षा सात की छात्रों की क्रिकेट टीमों के बीच मैच खेला गया। इसमें कक्षा आठ के छात्र मनीषा धामा, अनुज यादव, समर यादव, बादल धामा, अभिषेक, अक्षय, उमंग त्यागी, गर्वित, प्रियांशु और तुषार की टीम ने कक्षा सात की क्रिकेट टीम को हरा दिया। वही कक्षा छह के छात्र तरूण खोखर, समीर धामा, कर्ण, अमित, रजत, अभिषेक, पराग, आयुष शर्मा, वंश, सुधांशु और आदित्य की टीम ने कक्षा पांच की टीम को हराकर क्रिकेट मैच जीता। छात्र वर्ग सौ मीटर दौड़ में कक्षा आठ का छात्र उमंग त्यागी प्रथम, अनश द्वितीय और तुषार तृतीय, कक्षा सात में राजन प्रथम, वंश द्वितीय और सिद्धार्थ यादव तृतीय, कक्षा छह में पराग प्रथम, गौरव द्वितीय और विशाल तृतीय, कक्षा पांच में कुनाल प्रथम, केशव द्वितीय और कार्तिक तृतीय, कक्षा चार में कुंज और सिविश प्रथम, यश, वंश द्वितीय, कार्तिक और परीक्षित ने संयुक्त रूप से तृतीय रहा। कक्षा तीन के जयंत और केशव प्रथम, आयुष और ध्रुव द्वितीय, सोहेल और देव तृतीय, कक्षा दो में शिवम प्रथम, कुनाल द्वितीय और वंश तृतीय, कक्षा एक में यश और जयंत प्रथम, शौर्य और अर्जुन धामा द्वितीय, वैभव और महफूज तृतीय, कक्षा यूकेजी में अर्जुन और तनिष्क प्रथम, प्रयास और नैतिक द्वितीय, साहिल और आरव तृतीय, कक्षा एलकेजी में वंश प्रथम, आदित्य द्वितीय और लक्ष्य तृतीय, नर्सरी में गुरमीत प्रथम, उधम द्वितीय और मयंक तृतीय रहा। छात्रा वर्ग दौड़ में एलकेजी में तृप्ति प्रथम, अनवी द्वितीय और अभिनव तृतीय, यूकेजी में माही और ओसी प्रथम, रिया, तनवी द्वितीय, ओसी और श्रुति तृतीय, कक्षा एक में तनु और खुशी प्रथम, जानवी और काकूल द्वितीय, अंशु और तनवी तृतीय, कक्षा दो में अक्षा प्रथम, साक्षी द्वितीय और रिया तृतीय, कक्षा तीन में अनु, साक्षी प्रथम, भावना और जिया द्वितीश, अविका और कशिश तृतीय, कक्षा चार में किरण प्रथम, गौरी धामा द्वितीय और निहारिका तृतीय, छात्र वर्ग दो सौ मीटर दौड़ में कक्षा आठ का छात्र अनंत प्रथम, अनुज यादव द्वितीय और मनीष धामा तृतीय, कक्षा सात में राजन प्रथम, पुनीत चौहान द्वितीय और सिद्धांत यादव तृतीय, कक्षा छह में पराग प्रथम, गौरव द्वितीय और अमर तृतीय, कक्षा पांच में हरिओम प्रथम, मंटू द्वितीय और अनमोल त्यागी तृतीय रहा। इस दौरान प्रमिला शर्मा, मंजू, वीनू दांगी, बबीता यादव, स्वागता, मेघा सिंघल, आस्था, ललिता शर्मा, मोना, स्वाति शर्मा छवि वर्मा, रेखा चौधरी, साक्षी शर्मा, प्रीति धामा, रीतू, शिवानी, आकाश गिरि आदि मौजूद रहे।