फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम का मिल में छापा, ओवरवेट वाहन पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम का मिल में छापा, ओवरलोड वाहन पकड़े
विज्ञापन

ओवरलोड गन्ना वाहनों का संचालन न रुकने पर व्यक्त किया रोष
सोमवार को ट्रांसपोर्टरों की बैठक बुलाने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। गन्ना भरे ओवरलोड, ओवरहाइट वाहनों का चलन सख्ती के बाद भी नहीं रुक रहा है। शनिवार को एसडीएम शशि भूषण राय ने चीनी मिल में छापा मारकर कई आवरलोड और ओवरहाइट गन्ना से भरे ट्रॉलों को पकड़ लिया। चीनी मिल के अभिलेखों में भी ढाई, तीन सौ क्विंटल गन्ना के वाहनों की तोल होना पाते हुए नाराजगी जाहिर की। एसडीएम ने चीनी मिल जीएम को सोमवार को ट्रांसपोर्टरों की बैठक बुलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गन्ना से भरे ओवरवेट और ओवरहाइट वाहनों के संचालन पर रोक लगाने को करीब दस दिन पहले एसडीएम ने चीनी मिल में छापा मारा था। इसके अलावा जिले की अन्य चीनी मिलों में भी छापामारी की गई। ओवरवेट और ओवरहाइट मिले गन्ना से भरे वाहनों पर कार्रवाई की गई थी। साथ ही दोबारा ओवरवेट गन्ना से भरे वाहन न मिलने की चेतावनी दी थी। एसडीएम की छापेमार कार्रवाई के बाद हरकत में आए चीनी मिल प्रशासन ने एआरटीओ के साथ ट्रांसपोर्टरों की बैठक की थी। इसके बाद भी ओवरवेट और ओवरहाइट वाहनों का संचालन नहीं रुका। शनिवार को एसडीएम शशि भूषण राय ने चीनी मिल में छापा मारकर ओवरवेट और ओवरहाइट गन्ना से भरे कई वाहन पकड़ लिए। एसडीएम ने चीनी मिल गेट पर तौले गए गन्ना से भरे वाहनों का रिकार्ड भी चेक किया। इसमें तमाम ढाई सौ, तीन सौ क्विंटल के गन्ना से भरे वाहनों की तोल होना पाया। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि गन्ना ढुलान का टेंडर ट्रकों का होने के बाद ट्रॉलों से गन्ना ढोया जा रहा है। एसडीएम ने चीनी मिल जीएम को तलब कर नाराजगी व्यक्त की। जीएम का कहना था कि ट्रांसपोर्टरों की एक बैठक एआरटीओ की मौजूदगी मेें करवाई गई थी। जिसमें ओवरवेट गन्ना न लाने की चेतावनी गन्ना ढुलान ठेकेदारों को दी गई थी। बैठक की जानकारी न देने पर एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त कर सोमवार को ट्रांसपोर्टरों की बैठक उनकी मौजूदगी में बुलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें