फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...अब 23 को पूरनपुर में पहुंचे राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
01 पीबीटीपी 29
विज्ञापन

अब 23 को पूरनपुर पहुंचेंगे राज्यपाल
विधानसभा सत्र को लेकर आठ फरवरी का कार्यक्रम हुआ निरस्त
विधायक के साथ प्राचार्य बृहस्पतिवार को राज्यपाल से मिले
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। विधानसभा सत्र प्रारंभ होने को लेकर राज्यपाल राम नाईक का आठ फरवरी को जिले में आगमन का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। राज्यपाल अब 23 फरवरी को नगर के गन्ना कृषक महाविद्यालय की ओर से आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में पहुंचेंगे। बृहस्पतिवार को विधायक बाबूराम पासवान के साथ गन्ना कृषक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर शर्मा ने राज्यपाल से लखनऊ में मुलाकात की।
गन्ना कृषक महाविद्यालय में आठ फरवरी को मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कार्यक्रम था। कार्यक्रम में राज्यपाल को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने पूरनपुर कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति भी दे दी थी। राज्यपाल आगमन को लेकर तैयारी शुरू कर आमंत्रण को लोगों को कार्ड भी बांट दिए गए थे। इस दौरान बुधवार शाम को विधायक बाबूराम पासवान के पास राज्यपाल कार्यालय से आए फोन से विधानसभा सत्र शुरू होने को लेकर राज्यपाल के आठ फरवरी को कार्यक्रम में न पहुंचने की जानकारी मिली। बुधवार रात को ही विधायक बाबूराम पासवान, गन्ना कृषक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर शर्मा लखनऊ रवाना हुए। लखनऊ में कार्यक्रम निरस्त होने का पत्र उनको प्राप्त करवा दिया गया। प्राचार्य डॉ. सुधीर शर्मा ने मोबाइल पर बताया कि इसके बाद विधायक के साथ वे राज्यपाल से मिले। राज्यपाल ने 23 फरवरी को महाविद्यालय में होने वाले कार्यक्रम में शरीक होने की इजाजत दे दी है। प्राचार्य ने बताया कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह अब 23 फरवरी को होगा। कार्यक्रम में राज्यपाल पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
मिट्टी चोर पकड़कर पुलिस को सौंपे
पूरनपुर। गन्ना कृषक महाविद्यालय परिसर से मिट्टी चोरी करने के लिए दो युवक ठेली के साथ बृहस्पतिवार को दिन में ही आ धमके। महाविद्यालय के कर्मचारियों ने दोनों को पकड़कर मय ठेली के पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस सौंपे गए आरोपियों से पिछले दिनों महाविद्यालय परिसर से चोरी हुई मिट्टी की जानकारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें