फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामेश्वरदयाल अध्यक्ष , विशाल चुने गए महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

न्यू तहसील बार एसोसिएशन, खेकड़ा के निर्विरोध चुनाव में रामेश्वर दयाल एडवोकेट अध्यक्ष और विशाल धामा एडवोकेट महामंत्री चुने गए हैं। इस मौके पर नई बार ने कहा अधिवक्ता की सुरक्षा और अधिकार के लिए संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन

न्यू तहसील बार एसोसिएशन खेकड़ा की कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी हरिओम शर्मा की मौजूदगी में सभी पदों के लिए एक एक नामांकन फार्म भरा गया । चुनाव अधिकारी हरिओम शर्मा की मौजूदगी में नामांकन फार्मों की जांच एवं वापसी की प्रक्रिया हुई। इसमें सभी फार्म सही मिले। किसी ने भी नामांकन फार्म वापस नहीं लिया। इसके बाद चुनाव अधिकारी ने चुनाव परिणाम घोषित किए। इसमें रामेश्वर दयाल पंवार एडवोकेट अध्यक्ष, नवीन त्यागी उपाध्यक्ष, विशाल धामा एडवोकेट तीसरी बार महामंत्री पद पर चुने गये। इस के अलावा मुकेश यादव कोषाध्यक्ष, सचिन धामा संयुक्त मंत्री, परमजीत धामा पुस्तकालय मंत्री चुने गए। जबकि सरदार सिंह यादव, राकेश कौशिक, आशुतोष शर्मा और विनोद एडवोकेट वरिष्ठ सदस्य चुने गए। इसके अलावा सुरेंद्र धामा, भूपेंद्र धामा, अनिल ढाका और नरेंद्र कुमार कनिष्ठ सदस्य चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें