खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा न्यू तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव के चलते विभिन्न पदों के लिए मात्र एक एक नामांकन फार्मों की बिक्री हुई। इसके चलते सभी पदों का निर्विरोध चुना जाना तय है। अध्यक्ष पद के लिए रामेश्वर दयाल पंवार एडवोकेट, महासचिव के लिए विशाल धामा एडवोकेट ने नामांकन फार्म खरीदा। बार के विभिन्न पदों के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन फार्म जमा होंगे।
खेकड़ा न्यू तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए बुधवार को चुनाव अधिकारी हरिओम शर्मा एडवोकेट की देख रेख में नामांकन पत्रो की बिक्री हुई। इसमें एक ही पैनल में रामेश्वरदयाल पंवार एडवोकेट ने अध्यक्ष, नवीन त्यागी ने उपाध्यक्ष, विशाल धामा ने महासचिव, भूपेंद्र धामा ने संयुक्त सचिव, मुकेश यादव ने कोषाध्यक्ष, परमजीत धामा ने पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र खरीदे। जबकि सरदार सिंह यादव, राकेश कौशिक, विनोद बंसल, आशुतोष शर्मा ने वरिष्ठ सदस्य और सुरेंद्र धामा, सचिन धामा, नरेंद्र कुमार, अनिल ढाका ने कनिष्ठ सदस्य पद के लिए नामांकन फार्म खरीदे हैं। विभिन्न पदों के लिए कुल चौदह फार्मों की बिक्री हुई। चुनाव अधिकारी हरिओम शर्मा ने बताया बृहस्पतिवार को फार्म जमा कर उनकी जांच की जाएगी। सूत्रों के अनुसार बार एसोसिएशन के लगभग सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव होना तय माना जा रहा है।