फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस डे पर छात्र- छात्राओं ने क्रिसमस ट्री बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

होली चाईल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में क्रिसमस डे पर छात्र- छात्राओं ने प्रभु यीशु मसीह के जीवन पर आधारित क्रिसमस ट्री समेत कई चित्र बनाए साथ ही सेंटा क्लॉज बनकर उपहार बांटे।
विज्ञापन

नगर में स्थित होली चाईल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में क्रिसमस डे पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कर स्कूल के प्रबंधक ब्रजपाल सिंह धामा और प्रधानाचार्या डॉ. ऊषा किरण कहा प्रभु यीशु मसीह के दिखाए मार्ग पर चलकर ही जीवन का उत्थान संभव है। छात्रा मानसी धामा, नंदनी वर्मा, सिमरन, चिराग, गौरी धामा, अर्जुन धामा, शगुन, मोनिका, ऐलिशा आदि ने क्रिसमस ट्री बनाए। वंश धामा, विदुषी शर्मा, परीक्षित, दिव्यांशु, ध्रुव, अंजली, शगुन, नितिन, वंश, शुभ, आयुष, आदित्य, जयंत धामा, अर्पित, दुष्यंत, अभय यादव, स्नेह ने मनमोहक चित्र बना दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कई छात्र- छात्राओं ने सेंटा क्लॉज बनकर बच्चों को टाफी बांटी। इसमें प्रमिला शर्मा, मंजू, वीनू, स्वाति शर्मा, ललिता शर्मा, बबीता यादव, मेघा गुप्ता, स्वागता, छवि वर्मा, मोना, प्रीति, निर्मला शर्मा, रीतू, रूबी, शिखा, आकाश गिरि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें