फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधोटांडा रोड पर ट्रक और कार की भिड़ंत, चालक घायल

विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन पुलिया पर पलटा ट्रक
विज्ञापन


माधोटांडा/ जहानाबाद। पीलीभीत-माधोटांडा रोड पर जमुनिया गांव के पास रविवार सुबह नौ बजे ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चालक मामूली रूप से घायल हो गए, जिनको पुलिस ने सीएचसी भर्ती कराया। उधर जहानाबाद क्षेत्र में बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर कोलकाता जा रहा ट्रक निर्माणाधीन पुलिया में पलट गया। हादसे के चलते दोनों स्थानों पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन

पूरनपुर कोतवाली के मोहल्ला लाइनपार साहूकारा निवासी मोहम्मद असलम रविवार सुबह नौ बजे कार से पीलीभीत से वापस घर आ रहे थे। उनके साथ चचेरे भाई की पत्नी फातिमा बेगम भी थीं। पीलीभीत-माधोटांडा रोड पर जमुनिया गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक से कार की भिड़ंत हो गई। इसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई और चालक असलम मामूली रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भर्ती कराया। चौकी प्रभारी जमुनिया देवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सुलह होने पर कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। उधर, बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर जहानाबाद क्षेत्र में बारातबोझ गांव के पास रविवार सुबह छह बजे ग्लूकोज से लदा ट्रक निर्माणाधीन पुलिया में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक सुल्तानपुर निवासी अखिलेश घायल हो गया। एसएचओ किरनपाल सिंह ने बताया कि ट्रक सितारगंज से ग्लूकोज लेकर कोलकाता जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें