फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में नेहा और 400 में शशीप्रभा अव्वल

विज्ञापन
प्रतियोगिता में दौड़ लगाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पीलीभीत। रामलुभाई साहनी राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार से दो दिवसीय 21वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आगाज हो गया। छात्राओं ने मार्चपास्ट कर सलामी दी। पहले दिन 100, 200, 400 मीटर दौड़ आदि प्रतियोगिताएं हुई। इसमें छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। 200 मीटर दौड़ में नेहा राठौर और 400 मीटर दौड़ में शशीप्रभा ने प्रथम स्थान पाया।
महाविद्यालय में हुए समारोह का शुभारंभ एसपी कलानिधि नैथानी ने क्रीड़ा ध्वज फहराकर और शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाकर किया। गत वर्ष की संयुक्त चैंपियन रहीं नेहा राठौर और शशीप्रभा ने मशाल के साथ मैदान कर चक्कर लगाया। छात्राओं को अनुशासन में रहकर खेलने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान एसपी ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेना भी आवश्यक है। असफल प्रतिभागी मायूस न हो। लगातार प्रयास से एक न एक दिन सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने छात्राओं को यूपी 100, वूमेन पॉवर हेल्प लाइन 1090 आदि के बारे में जानकारी देते हुए अन्य महिलाओं को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। प्राचार्य डॉ. रेखा कुलश्रेष्ठ ने कहा कि किसी भी मंजिल को पाने के लिए मेहनत और लगन बेहद जरूरी है। छात्राएं खेल गतिविधियों में बढ़चढ़कर हिस्सा लें और देश दुनिया में नाम रोशन करें। विशिष्ठ अतिथि अशोक भसीन ने छात्राओं का उत्साहवर्धन कर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा की। प्रतियोगिताएं क्रीड़ा अधिकारी डॉ. माजिद हुसैन की देखरेख में हुई। समारोह का संचालन डॉ. नरेंद्र कुमार बतरा ने किया। इस मौके पर डॉ. ब्रिजेश कुमार राठी, पंकज मिश्रा, दीपक विश्वास, जाकिर हुसैन, रामकुमार, मनोज कुमार, बेचेलाल, राजीव कुमार समेत कई अभिभावक भी मौजूद रहे। पहले दिन गोला फेंक में दीक्षा सिंह प्रथम, पल्लवी जैसवार द्वितीय और पुष्पा को तीसरा स्थान मिला। 200 मीटर दौड़ में नेहा राठौर व पुष्पा प्रथम, श्रद्धा रस्तोगी द्वितीय और ज्योति तृतीय स्थान पर रहीं इसके अलावा 400 मीटर दौड़ में शशीप्रभा प्रथम, नेहा राठौर द्वितीय और पुष्पा को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका
पीलीभीत। रामलुभाई साहनी राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों ईकाईयों का एक दिवसीय शिविर लगा। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. माजिद हुसैन और डॉ. नरेंद्र कुमार बतरा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में बताया। साथ ही राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की भूमिका के बारे में भी विस्तार से भी बताया। इसके बाद छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली को प्राचार्य डॉ. रेखा कुलश्रेष्ठ ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में सिल्की कश्यप, तुलसी पांडेय, साधना शर्मा, कुसुम जोशी, याना गुप्ता, शिवांगी मिश्रा, अनुष्का शुक्ला आदि छात्राएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें