फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम और सीओ ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर पालिका अध्यक्ष एवं सभासद पद के लिए मतदान के बाद बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी आशीष कुमार और सीओ संजीव सुमन ने मतगणना केंद्र का निरीक्षण कर मत पेटियों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही शुक्रवार को होने वाली मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा शुक्रवार को मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे शुरू होगा। उन्होंने कहा मतगणना केंद्र के आस पास अथवा नगर के मार्ग पर कही भी लोग एकत्र नहीं होने होने दिए जाएंगे। यदि कोई भी एकत्र हुए मिले तो तत्काल उन्हें पकड़कर थाने में बंद किया जाएगा थाना प्रभारी ने नगर में लाउड स्पीकर से घोषणा कराकर सभी को पहले ही आगाह किया कि शुक्रवार को कोई भी मुख्य मार्गों अथवा मतगणना केंद्रों के आस पास खड़ा दिखाई न दें। मतगणना केंद्र के अंदर एवं बाहर पुलिस बल मुख्य मार्गों पर नियमित रूप से गश्त करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें