खेकड़ा (बागपत)।
बृहस्पतिवार को नगर में निर्भय एन्कलेव स्थित श्री पार्श्वनाथ धरणेंद्र पदमावती धाम दिगंबर जैन मंदिर में गर्णिनी आर्यिका श्री सरस्वती माता जी के सानिध्य में श्री भक्ताम्बर विधान का आयोजन किया । सर्व प्रथम श्रद्धालुओं ने भक्ताम्बर विधान में अड़तालीस अर्घ्य चढ़ाए और भक्तांबर विधान में उन्होंने वहा मौजूद पंद्रह साध्वी का आशीर्वाद लिया और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया । माता जी ने कहा विधान में भक्तों ने भाग लेकर धर्म लाभ उठाना चाहिए। विधान से घर में सुख शांति का आगमन होता है और तनाव से भी मुक्ति मिलती है। धर्म के बिना मनुष्य का जीवन व्यर्थ है। धर्म के मार्ग पर चलकर मानव कल्याण संभव है। कार्यक्रम में राधा महाराज, सोनिका महाराज आदि रही। विधान महिला जैन मिलन खेकड़ा और पार्श्वनाथ महिला मंडल खेकड़ा ने कराया। विधान में जनेश्वर दयाल जैन, दीपा जैन, वीना जैन, सीमा जन, पूनम जैन, अनुराधा जैन, रानी जैन, रीना जैन, नवनीत जैन आदि रहे।