फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में बिछड़ी वृद्धा को परिवारीजनों से मिलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। चित्रकूट मेले में परिवारवालों से बिछड़कर भटक रही 70 वर्षीय महिला को आशा ज्योति केंद्र की मदद से उसका परिवार मिल गया। वहां के स्टाफ से सूचना मिलने पर स्थानीय टीम ने गांव के लोगों से संपर्क करने के बाद दोनों को मिलवा दिया।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम अमखेड़ा निवासी 70 वर्षीय प्यारी सिंह पत्नी सुंदरलाल परिवारीजनों संग चित्रकूट मेले में गई थी। वहां भीड़ के बीच परिवार से भटक गई। जिसके बाद दस सितंबर की रात सड़क पर भटकते हुए महिला चित्रकूट के आशा ज्योति केंद्र के इंद्र भूषण को मिलीं। उन्होंने वृद्धा को अपने साथ सेंटर पर ले जाकर पूछताछ की। जिसमें वह सिर्फ गांव बता पा रही थी। उधर परिवारीजन भी तलाश कर रहे थे। इस बीच पीलीभीत सेंटर पर सूचना दी गई। जिसके बाद महिला को परिवार से मिलवाने में मदद की है। आशा ज्योति केंद्र की काउंसलर खुशबू जहां ने बताया कि चित्रकूट डिवीजनल से सूचना मिलने पर अमखेड़ा गांव के प्रधान को सूचित किया गया। जिसके बाद परिवार के चित्रकूट में ही महिला की तलाश करने की बात पता लगी। दोनों को एक-दूसरे का नंबर देने के बाद मिलवाया गया। महिला परिवारवालों के सुपुर्द कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें