फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभा यात्रा, मंदिर ले जाई गई गणेश प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर/पीलीभीत। नगर में शुक्रवार से आठ दिवसीय गणेश चतुर्थी समारोह शुरू हो गया। शुक्रवार को पहले दिन ग्वालियर से लाई गई गणेश प्रतिमा शोभा यात्रा के साथ बंगाली बाबा मंदिर से जानकी रतन मंदिर तक लाई गई।
विज्ञापन

शुक्रवार से आठ दिवसीय गणेश चतुर्थी समारोह शुरू हो गया है। पहले दिन ग्वालियर से लाई गई गणेश प्रतिमा बंगाली बाबा मंदिर से शोभा यात्रा के रूप में जानकी रतन मंदिर तक पंहुचाई गई। बंगाली बाबा मंदिर से शुरू हुई शोभा यात्रा में सबसे आगे चल रहे ठेले पर गणेश प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। बैंड बाजों के साथ निकाली गई यह शोभा यात्रा प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद जानकी रतन मंदिर पर आकर समाप्त हो गई। शोभा यात्रा के दौरान आयोजन समिति का एक कार्यकर्ता रास्ते में मिलने वाले लोगों के माथे पर गुलाल का टीका लगा रहा था। जानकी रतन मंदिर में गणेश प्रतिमा को पंडित लखनलाल मिश्रा ने विधि विधान से स्थापित कर दिया है। शोभा यात्रा के साथ आयोजन समिति के प्रकाश भाऊ, राकेश बाथम, लकी मिश्रा, कन्हैया भारद्वाज, धाराजीत गुप्ता, दिलीप दुबे, वैभव सिंह और सकटेलाल कश्यप समेत अधिकांश लोग शामिल थे। आयोजन समिति के नवल किशोर ने बताया कि 26 अगस्त को जानकी रतन मंदिर में बालाजी का दरबार सजाया जाएगा। 27 अगस्त को महिला संकीर्तन होगा। 28 अगस्त को श्रीगणेश जलाभिषेक पूजन होगा। 29 अगस्त को सुंदर कांड का पाठ होगा। 30 अगस्त को भजन संध्या होगी। 31 अगस्त को फूलों की होली खेली जाएगी। एक सितंबर को गणेश चौथ विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ जन्माष्टमी मेला
बीसलपुर। गांव खनंका में शुक्रवार से पांच दिवसीय वार्षिक जन्माष्टमी मेला शुरू हो गया है। शुक्रवार को पहले दिन गांव में आकर्षक झांकियों के साथ मेले की शोभा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

गांव खनंका में पांच दिवसीय वार्षिक जन्माष्टमी मेला होता है। उसी क्रम में शुक्रवार से पांच दिवसीय जन्माष्टमी मेला शुरू हो गया है। शुक्रवार को पहले दिन गांव में आकर्षक झांकियों के साथ मेले की शोभा यात्रा निकाली गई। मेला स्थल से शुरू हुई शोभा यात्रा में चल रहे ट्रैक्टर ट्रालियों पर भगवान श्रीकृष्ण, बलराम, शंकर, पार्वती, कंस और ग्वाल वालों की आकर्षक झांकियां सजाई गई थी। रास्तें में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया। पूरे गांव में घूमने के बाद शोभा यात्रा मेला स्थल पर आकर समाप्त हो गई। शोभा यात्रा के साथ आयोजन समिति के कार्यकर्ता चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें