फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली चाइल्ड स्कूल के बच्चों ने चाइना सामान के बहिष्कार का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। होली चाइल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में छात्र और छात्राओं ने चाइनीज सामान का बहिष्कार करने का संकल्प लिया। इसमें वक्ताओं ने चीन सरकार की सीमा पर हठधर्मिता को विश्व बधुत्व की नीति के विपरीत बताया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. उषा किरण ने कहा भारत को किसी की एक इंच भूमि नहीं चाहिए, लेकिन अपनी भूमि की रक्षा करना भी भारत के जवान जानते हैं। प्रबंधक ब्रजपाल सिंह ने कहा गांधी जी ने नौ अगस्त 1942 को अंग्रेजों भारत छोड़ो नारा दिया था। अब नया नारा चाइना मेड़ सामान छोड़ो रहेगा। इसमें उप प्रधानाचार्य केपी सिंह, विपिन कुमार, प्रयास भारद्वाज, संजय गुप्ता, दीपक कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें