तेज बारिश से फसलों को राहत, जलभराव में फंसे वाहन
खेकड़ा (बागपत)। नगर क्षेत्र में सोमवार रात एवं मंगलवार की सुबह हुई तेज बारिश के चलते जहां सड़कों पर जलभराव होने से पानी में वाहन फंसे रहे। वही खेतों मे खड़ी किसानों की फसलें लहला उठी। किसान इस बारिश को काफी अच्छा मान रहे है।
लोग भयंकर गर्मी से विगत काफी दिनो से परेशान थे। साथ ही किसानों की खेतों में खड़ी फसलें भी प्रभावित हो रही थी। गत सोमवार की रात्रि करीब ग्यारह बजे अचानक मौसम के बदले मिजाज के चलते तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई और रात्रि एवं मंगलवार की सुबह कई बार रूक रूककर कर हुई तेज बारिश के चलते मार्गों पर हुए जलभराव के कारण आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया। अनेक वाहन पानी में फंस गए। साथ ही लोगों को गर्मी से काफी हद तक निजात मिल गई। किसानों के चेहरे खिल गए।