फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: परेवा किशनी समिति का 80 लाख रुपया फंसा, बकायेदारों में 149 मृतक भी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। परेवा किशनी साधन सहकारी समिति का लगभग 80 लाख रुपया 352 बकायेदारों पर कई वर्षों से फंसा हुआ है। इससे समिति की आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई है। बकायेदारों में 149 मृतक भी हैं।
विज्ञापन

समिति सचिव अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि अभिलेखों के अनुसार विभिन्न गांवों के 352 बकायेदारों पर समिति का ऋण का 80 लाख रुपया बकाया है। सारा ऋण वर्ष 2016 से पहले का है। जब बकाया वसूली के प्रयास शुरू किए गए तो पता चला कि 149 बकायेदारों की मौत हो चुकी है। उनके परिवार वालों ने बकाये की राशि देने से इन्कार कर दिया। यहां तक कि कुछ ने अभिलेखों को फर्जी बताया। 48 बकायेदारों का कहना था कि वे ऋण की राशि दे चुके हैं लेकिन तत्कालीन सचिव ने उसे जमा नहीं किया।
समिति सचिव का कहना है कि अधिकतर बकायेदारों को उम्मीद है कि 2024 चुनाव से पहले सरकार ऋण माफ कर सकती है इसलिए वे बकाया अदा करने से बच रहे हैं।
इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी लालसिंह ने बताया कि बहुत जल्द परेवा किशनी समिति परिसर में ऋण वसूली शिविर लगाया जाएगा। मृतकों के वारिसों को समिति का सदस्य तो निष्क्रिय सदस्यों को सक्रिय किया जाएगा। समिति को घाटे से उबारने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें